आगरालीक्स…. बुखार हो या दिल का दर्द, फैमिली फिजीशियन हैं जो मरीजों की जान बचाते हैं, डॉक्टर्स डे पर आगरा में एनएमओ ने आगरा मंडल के फैमिली फिजीशियन को सम्मानित किया।
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एनएमओ द्वारा आयोजित में इस वर्ष के डॉक्टर-डे की थीम फैमिली “फिजिशियन आप के साथ” है। एनएमओ के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में अपने ज्ञान के द्वारा जन-जन को मानवीय संवेदना ओं के साथ लाभ पहुंचाने एवं पीड़ितों की सेवा में अद्वितीय योगदान करने वाले आगरा मंडल के विभिन्न जनपदों के सुविख्यात फैमिली फिजिशियनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।

इस सम्मान समारोह में डॉ पीएम कौशल एवं डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी को धनवंतरी श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में पीड़ित रोगी बंधुओं की सेवा एवं योगदान के लिए डॉ एमसी गुप्ता हाथरस ,डॉ राजेश गुप्ता सादाबाद तथा डॉक्टर एसके राजू हाथरस को धनवंत्री श्री सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आगरा मंडल के विभिन्न शहरी बस्तियों, दराज के गांव आदमी जन जन के निकट रह कर आत्मीय सेवा के लिए नवोदित फैमिली फिजिशियनों एवं दंत चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए ।कोरोना महामारी में समाज में रहकर तथा विभिन्न चिकित्सालय में तैनात जूनियर डॉक्टरों द्वारा किए गए योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए । मंच का संचालन डॉ प्रीति भारद्वाज एवं डॉक्टर भूपेंद्र चौहान ने किया। कार्यक्रम के निदेशक डॉ ज्ञानेंद्र कुमार तथा मुख्य अतिथि डॉक्टर हाजरा पदम श्री रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पवन गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार एनएमओ, डॉ अभिलाषा प्रकाश अध्यक्ष तथा डॉक्टर दिनेश राठौर संगठन सचिव रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था डॉ डॉक्टर करन रावत, शिवालिका शर्मा एवं डॉक्टर जगदीश गुप्ता के द्वारा रही। सम्मान समारोह में डॉक्टर सम्मी कालरा डॉ रावत, डॉ राजेश गुप्ता, डा एके गुप्ता एवं डा हरेंद्र गुप्ता सहित शहर के लगभग 100 सुविख्यात चिकित्सक उपस्थित रहे।