आगरालीक्स…आगरा में तेज धूप और उमस ने निकाला पसीना. गर्मी से बेहाल हो रहे आगरावासी. बारिश को लेकर अच्छा नहीं है मौसम का अपडेट…जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
आगरा में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है. बारिश न होने के कारण गर्मी एक बार फिर से बढ़ गई है जिसके कारण लोग परेशान हैं. इसके कारण तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है. रविवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाया था लेकिन बारिश तो दूर की बात, आज बादल तक नहीं छाए, दिन में धूप का प्रभाव इतना अधिक था कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, बारिश के चांस लगभग न के बराबर हैं. अधिकतम तापमान जहां 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.