आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना का ताजा अपडेट जारी, अभी भी आगरा में कोरोना के केस हैं। मक्सी पॉक्स के साथ ही टॉमेटो फ्लू का खतरा भी बढ़ा है। इन बीमारियों में शरीर पर दाने निकल रहे हैं और दुनिया भर में मरीज परेशान हैं। टोमैटो फ्लू से पांच साल से कम उम्र के बच्चे संक्रमित हो रहे हैं, इसमें बुखार आने के बाद टमाटर के रंग के शरीर पर दाने पड़ रहे हैं।

आगरा में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। कोई मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 16 हैं।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यदि अपने दैनिक कार्यों को करते रहेंगे तो कोरोना जैसी घातक बीमारियों से स्वयं को और अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं ।
कोविड सम्बन्धित किसी भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियन्त्रण केंद्र के फौन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं।