आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज शाम चार बजे के बाद एमजी रोड पर वाहनों की नो एंट्री, जानें क्या रहेगा रूट, कहां रहेगी नो एंट्री ( Agra News : No Vehicle on MG Road from 4 PM today#Agra)
शब ए बरआत 13 फरवरी को है। शब ए बरआत के लिए एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट और पंचकुइयां से सुभाष पार्क के बीच गुरुवार शाम चार बजे से सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री रहेगी। 14 फरवरी की सुबह तक नो एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह के वाहन को एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट और पंचकुइयां से सुभाष पार्क तक किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों को पैदल ही जाना होगा।
हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
हाईवे से कोई भी वाहन वाटरवक्र्स, सुल्तानगं की पुलिया, खंदारी, भगवान टॉकीज, पत्थर घोड़ा, तोरा चौकी, एकता चौकी, बोदला की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।