आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर सीएचसी पर रेफर किया जाए। ( Agra News : Malnourished child refer to CHC#Agra )
कुपोषित, मैम एवं सैम बच्चों का चिन्हाकन करके नियमित सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ ही ई-कवच पोर्टल में फीड भी कराया जाय ताकि उन बच्चों की परस्पर निगरानी किया जा सके। चिन्हित सैम एवं मैम बच्चों को सीएचसी पर रैफर करें एवं उन्हें तत्काल एन०आर०सी० में भर्ती करायें। एन०आर०सी० में भर्ती न हो पाने वाले बच्चों का चिन्हांकन कर सी०डी०पी०ओ० एवं एम०ओ०आई०सी० संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे तथा सी०एच०सी० स्तर से आवश्यक दवाईयां एवं सहयोग प्रदान करेंगे। वी०एच०एन०डी० दिवस की निगरानी करें, एवं आंगनवाडी कार्यकत्री व आशा आपस मे समन्वय बनाकर महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करके लाभन्वित करें और बेहतर स्वास्थ्य सेवायें दें। विभागीय दिशा-निर्देशानुसार आपूर्तित अनुपूरक पुष्टाहार का शासन की मंशा अनुरूप पात्र लाभार्थियों में वितरण कराया जाये। उन्होंने निर्माणधीन आं०बा० केन्द्रों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश प्रदान किये। बैठक में पोषण से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी एवं पिछली बैठक कार्यवाही की पुष्टि की गयी।