Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Nodal officer appointed in state GST department, problems of entrepreneurs can be resolved immediately…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Nodal officer appointed in state GST department, problems of entrepreneurs can be resolved immediately…#agranews

348

आगरालीक्स…अब जीएसटी सर्वे के नाम पर नहीं हो सकेगा कारोबारियों का उत्पीड़न. समस्याओं का होगा तुरंत निदान…नोडल अधिकारी नियुक्त

जीएसटी के नाम पर आये दिन होने वाले सर्वे आदि के कारण उद्यमियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। व्यापारी वर्ग की समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं, आवश्यक है समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो और उत्पीड़न बंद हो। इन मांगों को रखते हुए लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित ‘करमंथन: समस्या एवं समाधान’ कार्यक्रम में जिले के प्रमुख उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर जीएसटी विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा।

शुक्रवार को होटल होलीडे इन में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य उप्र जीएसटी विभाग और उद्यमियों के बीच संवाद स्थापित करना और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढना था। बैठक के दौरान, उद्यमियों ने माल के परिवहन में आ रही समस्याओं पर जोर दिया। विशेष रूप से, उन्होंने यह बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा छोटी-छोटी त्रुटि के नाम पर गाड़ियों को रोका जाता है और डिटेन करने की प्रक्रिया में उत्पीड़न किया जाता है। इस मुद्दे पर काफ़ी चिंता और असहमति जाहिर की गई।

इस पर कमिश्नर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यापारी या उद्योगपति बेवजह परेशान न हो और इस तरह के असहमति उत्पन्न करने वाली कार्रवाइयों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण घोषणा में लघु उद्योग भारती की मांग पर उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रमोद कुमार दुबे, जॉइंट कमिश्नर (टैक्स/ऑडिट) को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। प्रमोद कुमार दुबे की नियुक्ति से निश्चित रूप से उद्यमियों को रोज़मर्रा की समस्याओं, खासकर माल के परिवहन और विभागीय प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा। इस निर्णय से व्यापारियों को विभागीय झंझटों से राहत मिलेगी और उन्हें समय पर समाधान प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने लघु उद्योग भारती द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों और संगठन की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘करमंथन’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उद्यमियों की समस्याओं को उठा कर उनके समाधान हेतु स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश गर्ग, अध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम (राज्य मंत्री) ने विभागीय अधिकारियों से उद्यमियों के प्रोत्साहन और सहयोग की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि शासन की मंशा के अनुसार विभाग उद्यमियों के हित में कार्य कर रहा है और जीएसटी से संबंधित नीतियों को सरल बनाने पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

सीए निखिल गुप्ता ने जीएसटी में विकट समय में हुए बदलावों पर अपने विचार साझा किए और बताया कि कैसे छोटे उद्योगों को जीएसटी के नियमों में आने वाले बदलावों के कारण मुश्किलें आती हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि विभाग उद्यमियों के साथ संवाद बनाए रखे और उन्हें नीतियों और प्रक्रियाओं के बारे में समय-समय पर अपडेट करता रहे। उन्होंने जीएसटी के सरलीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया और उम्मीद जताई कि नए नोडल अधिकारी के माध्यम से उद्यमियों को राहत मिल सकेगी।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि लघु उद्योग भारती हमेशा से छोटे और मझोले उद्योगों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष उठाता रहा है। आज इस कार्यक्रम में जो संवाद हुआ है, वह हमारे उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि इस संवाद के माध्यम से न केवल समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि उद्योगों को प्रोत्साहन और सहयोग भी मिलेगा।

कार्यक्रम में पैरालंपिक खिलाड़ी जतिन कुशवाह को असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए और डॉ. पुनीत गुप्ता, कार्डियक सर्जन, को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और आगरा के चिकित्सीय क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। महासचिव राजीव बंसल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सीए निखिल गुप्ता, सेल चेयरमैन जीएसटी, लघु उद्योग भारती-आगरा, कार्यक्रम प्रभारी सिद्धांत मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, अभिनव रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, वरुण जैन, नवदीप अग्रवाल आदि सदस्यों ने सहित बड़ी संख्या में जीएसटी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Hari appeared, adorned in pristine white attire. The Shri Jagannath Temple was illuminated by rows of lamps

आगरालीक्स…आगरा में धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए दर्शन. दीपों की श्रंखला...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!