आगरालीक्स…आगरा में अब सीएम योगी कल आएंगे. आगरा में आज आने का दौरा अचानक हुआ स्थगित. सोमवार को करेंगे मेट्रो टनल का शुभारंभ
रविवार को सीएम योगी के आगरा आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. अब सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचेंगे और आगरा फोर्ट के सामने मेट्रो टनल का शुभारंभ बटन दबाकर करेंगे. इसके अलावा वह जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को लेकर तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को सबसे पहले मथुरा जाएंगे जहां वह जीएलए यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और उसेक बाद आगरा जाएंगे. यहां से सीधे वो आगरा पहुंचेंगे और सीधे मेट्रो स्टेशन के अंडर ग्राउंड टनल खुदाई की बोरिंग मशीन की शुरुआत करेंगे. आगरा किला के सामने वल दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे और यहां टनल बोरिंग मशीन का बटन दबाकर शुरू करेंगे.