Friday , 31 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Falgun month of enthusiasm and enthusiasm from tomorrow, people of many zodiac signs will benefit from Malavya Raja Yoga
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Falgun month of enthusiasm and enthusiasm from tomorrow, people of many zodiac signs will benefit from Malavya Raja Yoga

168

आगरालीक्स… उत्साह और उमंग फाल्गुन माह कल से शुरू होगा। मालव्य राजयोग से कई राशियों को होगा लाभ। होलिकाष्टक, होलिका दहन समेत विविध जानकारी

हिंदू पंचांग का है आखिरी माह

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार फाल्गुन 6 फरवरी (सोमवार) से प्रारंभ हो रहा, जो कि 7 मार्च तक रहेगा। पंचांग के अनुसार यह हिंदू पंचांग का साल का आखरी महीना होता है। इसके बाद चैत्र मास की शुरुआत होगी।

फाल्गुन पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र

फाल्गुन मास से ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है। इस मास का नाम फाल्गुन होने का कारण यह है कि इस महीने की पूर्णिमा तिथि यानी कि फाल्गुन पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होता है।

मालव्य राज्ययोग का निर्माण 15 से होगा

उन्होंने बताया कि वैदिक ज्योतिष में मालव्य योग का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। 15 फरवरी को शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करते ही मालव्य राज्ययोग का निर्माण होगा।

इन राशियों के लोगों को होगा बेहद लाभ

इस योग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। तथा यह योग 5 महापुरुष योगों में से एक होता है। इस योग का निर्माण देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में हो रहा है। मीन राशि के जातकों को इसके कई लाभ मिलेंगे,  जैसे कैरियर में तरक्की, व्यापार से लाभ आदि इसके अलावा वृषभ, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को भी इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर राशि में  बुध और शनि का प्रभाव पडेगा

सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध का मकर राशि में गोचर व्यावहारिकता और अच्छे संस्कार को दर्शाता है। हालांकि इस दौरान मकर राशि में बुध और शनि का भी प्रभाव पड़ना निश्चित है। बुध 2023 मंगलवार को सुबह 7:11 पर मकर राशि में गोचर करेंगे।

27 फरवरी से लगेंगे होलिकाष्टका

इसी माह 27 फरवरी से होलिकाष्टक लग जाएंगीं। होलिका दहन के आठ दिन पहले से होलिकाष्टक लग जाती हैं। होलकाष्टक की अवधि में मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। जनेऊ, विवाह संस्कार, मुंडन संस्कार, गृहप्रवेश नहीं होता है।

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा छह मार्च से

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 6 मार्च के दिन दोपहर 2:47 पर हो रहा है और इसका समापन 07 मार्च शाम 04:39 पर होगा। होलिका दहन 07 मार्च, मंगलवार के दिन किया जाएगा। ऐसे में होलाष्टक 28 फरवरी , मंगलवार से 07 मार्च 2023, मंगलवार तक रहेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

error: Content is protected !!