आगरालीक्स…आगरा में अब हर ई—रिक्शा पर होगा QR कोड सिस्टम. QR स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी…रजिस्ट्रेशन चालू
आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सड़कों पर संचालित हर ई रिक्शा पर QR कोड सिस्टम लागू होने जा रहा है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में आगरा पुलिस ने #ERaah अभियान शुरू किया है. इसके तहतअब शहर में चलने वाले प्रत्येक ई-रिक्शा पर होगा QR कोड सिस्टम लागू।
यात्री QR कोड को स्कैन कर पाएंगे चालक की पूरी जानकारी।
असुविधा पर दर्ज कर सकेंगे सीधी शिकायत।
इस पहल से ट्रैफिक जाम में कमी, संचालन पर नियंत्रण और यात्रियों को मिलेगा विश्वसनीय व सुरक्षित सफर। जनता ने इस नवाचार का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है और विश्वास जताया है कि इससे सड़कों पर व्यवस्था और बेहतर होगी तथा शहर में यात्रा और अधिक सहज व सुरक्षित बनेगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारम्भ है – सभी ई-रिक्शा/ई-ऑटो संचालकों से अनुरोध किया गया है कि शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कर QR कोड प्राप्त करें, ताकि वे भी इस सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था का हिस्सा बन सकें।