आगरालीक्स…आगरा में परम गुरुदेव श्री रतन चंद महाराज जी की शोभायात्रा निकाली. जगह—जगह हुआ स्वागत
परम गुरु जैन युवा समिति रजि. लोहामंडी आगरा के तत्वावधान में पर्यूषण पर्व के अंतर्गत परम गुरुदेव श्री रतन चंद्र जी महाराज जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आरंभ लोहामंडी रेलवे फाटक से लोहामंडी बाजार, बलदेवगंज लोहामंडी चौराहा होती हुई स्मृति भवन जयपुर हाउस पर संपन्न हुई।शोभायात्रा का भक्तों द्वारा अनेकों जगह पर प्रभावना से स्वागत किया गया, शोभायात्रा में गुरु भक्तों की विशाल भीड बैंडबाजे की धुन पर झूमते और भजन गाते चल रहे थे, रथयात्रा के लाभार्थी परिवार स्व. श्री जगन्नाथ प्रसाद सुमत कुमार अतुल जैन के परिवरीजन रहे, रथयात्रा का शुभारंभ रथयात्रा के लाभार्थी परिवार द्वारा रथ पर विराजित परम गुरुदेव श्री रतन चंद जी महाराज जी के चित्र की आरती कर किया गया, रथयात्रा स्मृति भवन पहुंचने के पश्चात वहां रतन मुनि गर्ल्स जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
स्मृति भवन के कार्यक्रम में आगम पुरुष श्री जय मुनि जी म. सा.का सानिध्य प्राप्त हुआ, श्री जय मुनि जी ने श्री रतन चंद जी महाराज जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सबने परम गुरु जैन युवा समिति द्वारा आयोजित साधर्मी वात्सल्य भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में परम गुरु जैन युवा समिति रजि. के प्रशांत जैन, प्रतीक जैन ,मनीष जैन तथा सभी सदस्य तथा एसएस जैन समिति, लोहामंडी से अभय जैन,सुशील जैन,योगेश जैन, सुभाष चंद्र जैन, मोती कटरा जैन संघ से सुरेंद्र जैन सोनी, राजेश जैन, जैन मूर्ति पूजक संघ से सुनील जैन और राजकुमार जैन उपस्थित रहे।