आगरालीक्स…आगरा में अब इस दिन बारिश होने की बन रही संभावनाएं. मौसम विभाग ने जताए आसार. गर्मी फिर से बढ़ी. जानें आज का तापमान
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आगरा में पिछले तीन दिन से निकल रही धूप और मौसम साफ होने से तापमान में तो बढ़ोतरी हुई ही है साथ ही उमसभरी गर्मी में भी फिर से इजाफा हुआ है. पिछले दिनों हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद लग रहा था कि मौसम बदल जाएगा लेकिन गर्मी फिर से होने लगी है. आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आईएमडी के अनुसार आगरा में बादल छाने और बारिश होने के आसार फिर से बन रहे हैं. 25 और 26 सितंबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं 27 सितंबर को आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इससे तापमान में फिर से कमी होगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 22/09/24) 34.5
Departure from Normal(oC) -0.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/09/24) 26.1
Departure from Normal(oC) 3.0