Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: NSUI and Samajwadi Chhatra Sabha workers clashed with the police in the university and surrounded the Vice Chancellor’s car. watch video…#agranws
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: NSUI and Samajwadi Chhatra Sabha workers clashed with the police in the university and surrounded the Vice Chancellor’s car. watch video…#agranws

124

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. बीआरए विवि में प्रदर्शन. एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई नोकझोंक, कुलपति की गाड़ी को घेरा. वीडियो देखें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में प्रदर्शन कोई आम बात नहीं है. 24 जनवरी को हुए विवाद के बाद से लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं. आज एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने यहां जमकर प्रदर्शन किया. पहले कुलपति का पुतला फूंकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया. इससे आक्रोशित कार्यकर्ता कुलपति की गाड़ी पर चढ़ गए और गाड़ी के आगे भी लेट गए. इधर पुलिस लगातार प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाती रही. इसके कारण उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हो गई.

एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता सुबह से ही विवि परिसर में पहुंच गए थे. सुबह से पुलिस भी तैनात थी. पहले मूर्ति के सामने धरना दिया और फिर नारेबाजी करने लगे. इसके बाद वे कुलपति का पुतला फूंकने की तैयारी करने लगे. जैसे ही वो पुतला फूंकने के लिए विवि गेट परपहुंचे तभी पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया. कार्यकर्ता पुलिस से लगातार पुतला वापस लेने की कोशिश करते रहे और नारेबाजी करते रहे.

थोड़ी देर बाद कुलपति अपनी कार से वहां पहुंची जिसके बाद प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता उकनी गाड़ी के आगे लेट गए. एक पदाधिकारी गाड़ी पर चढ़ गया नारेबाजी करते हुए एबीवीपी के खिलाफ कार्यवाही का मांग करने लगे. वो कुलपति मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. इस मामले में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना था कि एबीवीपी विवि परिसर में गुंडागर्दी करती है. विवि​ अधिकारियों को जानकारी है कि किस तरह एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को मारा. इसके बाद भी कर्मचारियों पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!