आगरालीक्स….( Agra News ) आगरा में कुट्टू के आटे की पूड़ी और पकोड़ी खाने से नर्स सहित दो दर्जन लोगों को फूड प्वाइजनिंग,अस्पताल में भर्ती। ( Agra News : Nurse Family & 15 other admit after Food poising due to Kuttu Aata)
जन्माष्टमी पर पूरे परिवार ने व्रत रखा, व्रत में फलहार के लिए कुट्टू की पूड़ी, पकोड़ी सहित अन्य अन्य व्रत का फलहार किया। इससे यमुना पार के रोशन मोहल्ला और जलेसर रोड स्थित गौतम नगर के अलग अलग परिवार के दो दर्जन लोगों को परेशानी होने लगी। उल्टियों के साथ ही पेट दर्द और बेचैनी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें बच्चे भी शामिल हैं।
नर्स के पूरे परिवार को फूड प्वाइजनिंग
गौतम नगर की रहने वाली नर्स रीना देवी खंदारी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। कुट्टू की पूड़ी खाने के बाद रीना देवी के साथ उनके पति मेघश्याम और बच्चों को उल्टियां होने लगीं। बेचैनी और घबराहट की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।
यमुना पार के 15 लोग भर्ती
फूड प्वाइजनिंग होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में 15 लोगों को भर्ती किया गया है, ये सभी यमुना पार के रहने वाले हैं। कोई गंभीर नहीं है।