आगरालीक्स…आगरा में किया जाएगा वृद्धजनों और विशेष प्रतिभाओं का सम्मान. शांति सभागार एमडी जैन में हुआ समारोह की पत्रिका का विमोचन…
शुक्रवार को श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा सभा जिला आगरा द्वारा 22 मई को शांति सभागार एमडी जैन में वृद्धजन एवं विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को एमडी जैन में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस सभा के अध्यक्ष अनंत कुमार जैन ने बताया कि इसका शुभारंभ ध्वजारोहण,चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन स्वागत गान एवं मंगलाचरण के साथ होगा| उपाध्यक्ष व प्रमुख मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार जैन कमला नगर ने बताया कि सभा एक सेवार्थ संस्था है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्ष से कोरोना काल के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो पाया है। इसीलिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम 22 मई को किया जा रहा है। सुबोध जैन ने बताया कि जैसवाल जैन समाज के 72 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वृद्धों का सम्मान करेंगे। साथ ही विशेष प्रतिभाओं जैसे डॉक्टर, सीए, इंजीनियर व अन्य का सम्मान किया जाएगा। बैठक में संरक्षक अजय कुमार जैन,मनोज जैन योगी,संजय कुमार जैन,अरविन्द जैन,सुरेन्द्र जैन,रविन्द्र जैन, प्रभात जैन,सुधीर जैन,सुबोध जैन,राकेश जैन लल्लू,वीरेन्द्र जैन,विशाल जैन,जितेन्द्र जैसवाल उमेश जैन,नत्थीलाल जैन,आदि मौजूद रहे।