Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : On the eve of Atal Bihari Vajpayee’s birth anniversary, Atal Geet Ganga will flow in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : On the eve of Atal Bihari Vajpayee’s birth anniversary, Atal Geet Ganga will flow in Agra

349

आगरालीक्स…अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व बेला पर आज आगरा में बहेगी अटल गीत गंगा, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में काव्य पाठ, गीत—संगीत और नाटक होंगे

आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व बेला में आज 24 दिसंबर 2024 को अटल गीत गंगा कार्यक्रम आयोजित होगा। अटल गीत गंगा आयोजन समिति और डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में होगा।

संयोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि समारोह में स्कूली छात्रों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अटल जी के जीवन की महत्वपूर्ण झलक होगी। समन्वयक अशोक चौबे ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगे। अध्यक्षता सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर करेंगे। मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद राज्यसभा नवीन जैन, सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, महापौर हेमलता दिवाकर, राज्य महिला आयोग कीं अध्यक्ष बबिता चौहान, अभिनेता राजा बुंदेला होंगे। अटल गीत गंगा आयोजन समिति द्वारा एक स्मृति ग्रंथ के आवरण का विमोचन भी किया जाएगा।

कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने कहा कि अटल जी ने अपने जीवन को अपनी कार्यशैली से सार्थक किया। इससे प्रेरणा मिलती है। कवियित्री डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने कहा कि अटल जी की कविताओं के बिना उनकी स्मृति अधूरी है इसलिए काव्य पाठ होगा। गजल गायक सुधीर नारायण संगीतयी प्रस्तुति देंगे। समाजसेवी रेणुका डंग ने कहा कि अटल जी केवल कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि उनका जीवन विविधताओं से भरा हुआ था।

इस दौरान आदर्श नंदन गुप्त, राखी जैन, दीपक चौबे, संजीव चौबे, मोहित जैन, रवि चौबे आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!