आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कार से जा रही मॉडल से रात में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट। ( Agra News: One arrested for misbehaving model in Agra#Agra )
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली मॉडल चार मई की रात को अपनी कार से कमला नगर से नगला बूढ़ी होती हुई अपने घर के लिए जा रहीं थी। रात 10 बजे डीईआई इंजीनियरिंग कैंपस के पास अचानक से आवाज हुई उन्हें लगा कि कार का टायर फट गया है उन्होंने कार को रोका और नीचे उतर कर टायर देख रहीं थी उसी दौरान बिना नंबर की एक्टिवा सवार युवक आया और अभद्रता की, आपत्तिजनक इशारे किए। इससे मॉडल घबरा गईं उन्होंने कार के शीशे बंद कर लिए और अपने मोबाइल से एक्टिवा सवार युवक का वीडियो बना लिया।
पुलिस ने किया अरेस्ट
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी, न्यू आगरा के इंस्पेक्टर राजीव त्यागी के अनुसार, सिंधी गली छत्ता निवासी आशिफ कुरैशी को अरेस्ट किया गया है, आशिफ के खिलाफ छत्ता थाने में गैंगस्टर और लोहामंडी थाने में कॉपी राइट में मुकदमा दर्ज है।