आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिटायर इंजीनियर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। बेटे एयरफोर्स में हैं अधिकारी, साइबर सेल जांच में जुटी। ( Agra News: Retire engineer digital arrest for 10 days in Agra#Agra )
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 9 में 79 साल के एसके शर्मा रहते हैं, वे विद्युत विभाग से सहायक अ
भियंता पद से रिटायर हैं। पत्नी का देहांत हो चुका है और बेटा एयरफोर्स में अधिकारी है।
10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा
रिटायर इंजीनियर का कहना है कि 25 मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाटस एप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सबसे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी, कहा कि तुम लोगों को फोन पर धमकाते हो, 50 लाख रुपये उधार लेकर लौटाए नहीं हैं। इसकी जांच कराई जा रही है, ईडी कार्रवाई कर रहे है इसलिए डिजिटल अरेस्ट किया जाता है।
10 दिन में 15.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए
25 मार्च को जेल भेजने की धमकी देकर 4 लाख 10 हजार रुपये पीएनबी में जमा कराया गया। साइबर अपराधी हर दिन, हर घंटे में दो बार आडियो कॉल करते थे। 26 मार्च को 3.50 लाख रुपये, 3.80 रुपये, 29 मार्च को एक लाख, तीन अप्रैल को 2.10 लाख रुपये, 4 अप्रैल को 1.30 लाख रुपये जमा कराए। नौ अप्रैल को रिटायर इंजीनियर के बेटे घर आए, इसके बाद डिजिटल अरेस्ट की बात कही, इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई।