Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: One day national seminar of MSME on March 18, entrepreneurs from neighboring states including UP will gather…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: One day national seminar of MSME on March 18, entrepreneurs from neighboring states including UP will gather…#agranews

156

आगरालीक्स…छोटे—छोटे बिजनेस को कैसे दे सकते हैं बड़ा रूप. कैसे अपने उत्पादों की मार्केटिंग करें. इसके लिए 18 मार्च को नेशनल सेमिनार…

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा शनिवार 18 मार्च 2023 को एमएसएमई उत्पाद एवं सेवाओं की मार्केटिंग पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के उद्यमी भाग लेगें जोकि विशेषज्ञों से एमएसएमई उत्पाद एवं सेवाओं की मार्केटिंग के गुर सीखेंगें। इस राष्ट्रीय सेमीनार के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए मीडिया ब्रीफिंग एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मंगलवार को संस्कृति भवन में किया गया।

उप निदेशक एमएसएमई बृजेश कुमार यादव ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्यूरमेंट एवं मार्केटिंग योजना के अंतर्गत एमएसएमई उद्यमियों को विपणन क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही एमएसएमई मंत्रालय एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं, सिडबी एवं भारतीय स्टेट बैंक की एमएसएमई वित्त योजनाओं के बारे में कैंपस में स्टैंडी लगाकर सूचित किया जाएगा।

सेमीनार संयोजक डॉ.मुकेश शर्मा सहायक निदेशक ग्रेड वन के अनुसार सेमिनार के उद्घाटन सत्र में श्रीमान कश्मीरी लाल जी अखिल भारतीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच मुख्य वक्ता होंगे, साथ ही तकनीकी सत्रों में एमएसएमई उद्यमियों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद प्रक्रिया में भागीदारी, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग, निर्यात विपणन, केंद्र एवं राज्य सरकारों की एमएसएमई विपणन में सहायक योजनाओं के बारे में विषय विशेषज्ञ उद्यमियों को प्रस्तुति देंगे। संस्कृति भवन कैंपस में सेल्फी प्वाइंट, उद्यम पंजीकरण, एमएसएमई चैंपियन्स पोर्टल हेल्पडेस्क भी लगाए जाएंगे।

प्रो. लवकुश मिश्रा डीन-मैनेजमेंट डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने बताया कि एमएसएमई विभाग, विश्वविद्यालय, वित्तीय संगठन / बैंकर के रूप में एसबीआई, सिडबी, नेशनल चैम्बर, एनएसआईसी का मिलकर आगरा परिक्षेत्र एमएसएमई इकाईयों के लिए यह एक अच्छा प्रयास है।

भारतीय स्टेट बैंक जोनल कार्यालय आगरा के सहायक महाप्रबंधक राजीव मोहन शर्मा ने बताया कि एसबीआई भारत की सबसे बड़ी बैंक होने के साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में सेवा देने हेतु सदैव तत्पर है। एसबीआई प्रत्येक भारतीय का बैंक है। सभी उद्यमियों का भारतीय स्टेट बैंक की एमएसएमई योजनाओं का लाभ लेने हेतु स्वागत है। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा चैम्बर सदस्यों को सरकारी आपूर्ति के संबंध में जेम पोर्टल पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए मांग को सेमीनार पूर्ति करेगा | इसके आयोजन से क्षेत्र की एमएसएमई इकाइयां लाभान्वित होंगी। सेमिनार में भारतीय स्टेट बैंक अंचल कार्यालय आगरा, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा एवं नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा सह-आयोजक की भूमिका में हैं।

मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस अवसर पर एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक नेपाल सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक कुमार गौतम, अन्वेषक /सीडीओ सुशील कुमार, एसबीआई मुख्य प्रबंधक इंद्रजीत राना, मैनेजर सिडबी आकाश वर्मा, एनएसआइसी एससी-एसटी हब प्रबंधक – पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, एनएसआइसी शाखा प्रबंधक समीर अग्रवाल, एनसीआईसी के टी. आर. सिंह , सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!