आगरालीक्स आगरा में बारिश में कई हादसे, अमेजॉन कंपनी का सामान लेकर जा रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा, हादसे में एक की मौत। खंदौली में हादसे में पांच लोग घायल।
आगरा जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक ट्रक खड़ा हुआ था, पीछे से आया ट्रक खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद स्थानीय लोग पहुंच गए। हादसे में ट्रक चालक 32 वर्षीय सलीम निवासी नूह मेवात हरियाणा की मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय हेल्पर इरफान पुत्र लल्लू घायल हो गए थे। ट्रक अमेजन कंपनी का सामान लेकर जा रहे थे।

खंदौली में हादसे में 5 लोग घायल
शुक्रवार सुबह खंदौली में कैंटर और आटो की भिड़त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हा गए हैं, अस्पताल में भर्ती कराया गया है।