आगरालीक्स ….आगरा में सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट घोषित, 13 हजार छात्र परीक्षा में हुए शामिल, टॉपर के 99.8 प्रतिशत अंक।
शुक्रवार सुबह सीबीएसई ने 12 वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। आगरा के 25 से अधिक कान्वेंट स्कूल के 13 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा है।

आयुष ने मारी बाजी
अभी तक के अपडेट के अनुसार, शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल के 12 वीं के छात्र आयुष बघेल के 99.8 प्रतिशत अंक आए हैं। संभवत आगरा के टॉपर आयुष बघेल ही हैं। दूसरे नंबर पर सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल के आदित्य गौतम हैं, इनके 99.6 प्रतिशत अंक हैं।
तान्या सिंह के 100 प्रतिशत अंक
सीबीएसई 12 वीं में तान्या सिंह निवासी बुलंदशहर ने टॉप किया है। तान्या के 500 में से 500 अंक हैं। डीपीएस बुलंदशहर की छात्रा तान्या सिंह के बाद दूसरे नंबर पर इसी स्कूल की भूमिका गुप्ता के 500 में से 499 और तीसरे नंबर पर शौम्या नामदेव हैं, उनके 500 में से 497 अंक हैं।
