Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Woman oppose transvaginal ultrasound in Lady Loyal women Hospital Agra , Molestation charges on doctor in Agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Woman oppose transvaginal ultrasound in Lady Loyal women Hospital Agra , Molestation charges on doctor in Agra

196

आगरालीक्स ….आगरा में अल्ट्रासाउंड करने के​ लिए डॉक्टर ने कंडोम निकाला, इससे गर्भवती घबरा गई, शोर मचा दिया, पुलिस आ गई। डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी, जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित।

आगरा के लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में फतेहपुर सीकरी निवासी 25 साल की गर्भवती ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंची। ओपीडी में डॉक्टर ने देखने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दिया। युवती का आरोप है कि वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गई तो डॉक्टर ने कहा कि अल्ट्रासाउंड से पहले टॉयलेट कर आएं। वह टॉयलेट करने के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंची।


डॉक्टर के हाथ में कंडोम देख खबरा गई गर्भवती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती का आरोप है कि वह अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंची, डॉक्टर ने आंतरिक वस्त्र उतारने के लिए कहा, डॉक्टर ने अपने हाथ में कंडोम ले रखा था। इसे देख युवती घबरा गई। युवती ने अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार कर दिया और शोर मचा दिया। युवती ने अपनी सास को जानकारी दी उन्होंने अपने परिजनों को बुला लिया, 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई। युवती ने डॉक्टर पर अल्ट्रासाउंड करने के नाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
अल्ट्रासाउंड की इस विधि में इस्तेमाल किया जाता है कंडोम
उधर, डॉक्टर का मीडिया से कहना है कि युवती कम दिनों की गर्भवती थी, ऐसे केस में पेट का अल्ट्रासाउंड करने से कुछ स्पष्ट नहीं होता है। ऐसे केस में योनि मार्ग इसे (ट्रांसवैजाइनल स्कैनर) कहा जाता है।से अल्ट्रासाउंड किया जाता है। अल्ट्रासाउंड के दौरान पेशाब लीक न हो, इसके लिए टॉयलेट जाने के लिए कहा था। इस विधि से अल्ट्रासाउंड करने के लिए अल्ट्रासाउंड स्कैनर पर कंडोम लगाया जाता है, मरीज को गलत फहमी हो गई और हंगामा कर दिया।
तीन सदस्यीय कमेटी गठित
इस मामले में प्रमुख अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की एक प्रक्रिया यह भी है, इसमें योनि मार्ग से अल्ट्रासाउंड किया जाता है। फिर भी युवती की शिकायत पर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. ज्योत्सना भाटिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके मिश्रा और एनेस्थीशिया के डछॉ. बीपी सिंह सहित तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। 48 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा है, इसे प्रशासन और शासन के पास भेजा जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!