Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Open heart surgery @ Rs 8000 in SNMC, Agra, Registration start
बिगलीक्स

Agra News: Open heart surgery @ Rs 8000 in SNMC, Agra, Registration start

आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 8 हजार रुपये में हार्ट की बाईपास सर्जरी होगी, सामान के पैसे अलग लगेंगे, 40 मरीजों ने कराए पंजीकरण।
आगरा में पिछले साल जनवरी में कैथ लैब स्थापित की गई थी, कैथ लैब में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की जा रही है लेकिन जिन मरीजों की दिल की धमनियों में ज्यादा रुकावट मिल रही है उनकी अभी तक बाईपास सर्जरी नहीं हो पा रही थी।


20 फरवरी तक एसएस विंग में स्थापित हो जाएगी हार्ट लंग मशीन
हार्ट सर्जरी शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था ने 2.25 करोड़ रुपये से हार्ट लंग मशीन खरीदी है। इस मशीन को सुपरस्पेशियलिटी विंग में बन रहे आपरेशन थिएटर में स्थापित किया जाएगा। 20 फरवरी तक मशीन स्थापित हो जाएगी, एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, इसी साल मार्च से हार्ट की बाईपास सर्जरी सहित अन्य सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी।


40 मरीजों के हुए पंजीकरण, आठ हजार शुल्क
एसएन में हार्ट की बाईपास सर्जरी के चार्ज केजीएमयू की तरह से ही रखे गए हैं हार्ट सर्जरी का चार्ज 8 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त कोई सामान मंगाया जाता है तो उसका चार्ज अलग से देना होगा। वहीं, आयुष्मान कार्ड धारक और ग्रहस्थ राशन कार्ड धारकों को असाध्य रोग निधि से निशुल्क इलाज मिलेगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!