आगरालीक्स…आगरा में फोटोग्राफी टैलेंट दिखाने का मौका. ‘वन आगरा फोटोग्राफी प्रदर्शनी और प्रतियोगिता’ में करें पार्टिसिपेट. कैटेगरी और रजिस्ट्रेशन के बारे में पढ़ें पूरी खबर
फोटोग्राफी कैमरे की हो या फिर मोबाइल की, अच्छी फोटो के लिए लोग न जाने क्या से क्या करते हैं. खूबसूरत फोटोज को सराहा जाता है. अगर आप में भी फोटोग्राफी का टैलेंट है तो आपका यह टैलेंट दिखाने का एक अच्छा समय है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत और विशेष रूप से आगरा 2023 में कई जी20 शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है. जी20 -2023 का नारा है ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य, – वसुधैव कुटुम्बकम’. इसी विषय पर आगरा प्रशासन के सहयोग से मार्च 2023 के पहले सप्ताह में ‘वन आगरा फोटोग्राफी प्रदर्शनी और प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है.

तस्वीरों में पुरातत्व और वास्तुकला, विरासत, प्रकृति और परिदृश्य, वन्य जीवन, लोग और जीवन शैली, भोजन, संस्कृति और त्यौहार, जी20 कार्य, तैयारी आदि शामिल हो सकते हैं. इस प्रतियोगिता में शामिल होने क्रे लिए तीन श्रेणियां हैं जिनमें आप भाग ले सकते हैं (1) प्रोफेशनल फोटोग्राफी (2) एमेचर फोटोग्राफी (3) मोबाइल फोटोग्राफी
इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 7055-208-208 पर व्हाट्सएप करें और अपनी तस्वीरें साझा करने के लिए oneagrabyagra@gmail.com पर ईमेल करें
जैसा कि हम सुंदरता के बारे में बात कर रहे हैं, इसलिए केवल सकारात्मक तस्वीरें साझा करें. अधिक जानकारी के लिए कृपया इवेंट पोस्टर के साथ संलग्न नियम पुस्तिका देखें।
गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है
Google form filling is mandatory – https://forms.gle/LAiJKmjbvoLFeTWD9