Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Opposition to proposed elevated metro on MG Road, demand to change DPR…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Opposition to proposed elevated metro on MG Road, demand to change DPR…#agranews

126

आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड पर भी चलेगी मेट्रो. इसकी खुशी है लेकिन फिर भी ​आज विरोध किया गया है…4.5 किमी तक एमजी रोड पर मेट्रो को इस तरह चलाने की मांग

विभिन्न संगठओं और शहरप्रेमियो ने की भूमिगत मेट्रो की मांग
आगरा डवलैपमेंट फाउंडेशन की ओर से स्पीड कलर लेब तिराहे पर एमजी रोड पर प्रस्तावित मेट्रो के दूसरे चरण के लिए शहरवासियों ने जागरूकता प्रदर्शन किया। शहरवासियो ने एक मंच से डीपीआर को संशोधित कर एमजी रोड का 4.5 किमी. तक भूमिगत किये जाने की मांग की। संस्था सचिव के.सी. जैन ने कहा कि एक ओर मेट्रो शहर में आने की सभी को ख़ुशी हैं शहर जीवन रेखा कही जाने वाली एमजी रोड विकास एवं जनसंख्या के अनुसार चौड़ी नहीं हुई है। एलिवेटेड मेट्रो 14 किमी. आगरा केंट से कालिन्दी विहार तक जाएगी। इसमें भूमिगत क़तई नहीं है यह पूरे एमजी रोड से गुज़रेगी। इससे अनेक समस्याएँ होंगी और भविष्य में एलिवेटेड रोड की संभावना भी ख़त्म हो जाएगी।

प्रमुख उघमी पूरन डावर ने कहा कि एमजी रोड पर ट्रैफिक को देखते हुए एक लंबे समय से एलिवेटेड रोड की आवश्यक्ता रही है। आम आदमी की बुनियादी जरूरतें और बिना पार्किंग के लिए जगह आवंटित किए प्राधिकरण ने बिना अध्ययन किए ही डीपीआर तैयार कर दी है। जबकि एमजी रोड ही सभी प्रमुख स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

व्यापारी राजेश गोयल ने कहा कि हरीपर्वत और सेंट जॉन्स क्रॉसिंग पहले से ही चौड़ीकरण प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। शहरवासी यातायात की समस्या से रहत के लिए लंबे समय से एलिवेटेड रोड की मांग कर रहा है। नेशनल चैम्बर इस समस्या को भली भांति समझता है और शहर की जनता के साथ खड़ा है|

समाजसेवी मुकेश जैन ने कहा कि मेट्रो का स्वागत है पर भूमिगत ताकि जनता के पास आगामी भविष्य में एलिवेटेड मार्ग का विकल्प रहे। यातायात की समस्या भविष्य में विकराल रूप लेगी।

व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने कहा कि प्रसाशन इतना बड़ा फैसला लेने से पहले तीन दिन का ट्रायल एमजी रोड पर करा कर देख ले। हमे यह बतायें कि मेट्रो को अंडर ग्राउंड कि बजाए ओवर ग्राउंड ले जाने का निर्णय किस आधार पर लिया गया। इतने बड़े मुद्दे पर व्यवाहरिक रूप से चर्चा नहीं हुई| इसमें आवश्यकता है कि सारे अधिकारीयों की साथ बैठकर चर्चा करने की।

इन संगठनो की रही भागेदारी
एफमेक, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा व्यापार मण्डल, आगरा फर्नीचर एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ़ उद्योग व्यापार एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, एमजी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन, प्रताप पुरा व्यापार एसोसिएशन, शाह मार्केट एसोसिएशन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूरन डावर, टी एन अग्रवाल, राजेश गोयल, केसी जैन, मुकेश जैन, शिशिर भगत, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल, विपुल बंसल, अखिल मोहन मित्तल, अशोक गोयल, राजकुमार मंगरानी, आकाश बंसल, स्पर्श बंसल, सत्यम बंसल, हिमांशु बंसल, अंकित गोयल, आनंद प्रकाश, राजेश हेमदेव, विनय मित्तल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!