आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन ये बारिश नहीं ला रहे हैं. उमसभरी गर्मी और धूप ने बढ़ाया तापमान..जानें कब हैं बारिश के आसार
आगरा में काले घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. तीन दिन से लगातार ऐसा हो रहा है कि शहर में काले घने बादल आते हैं. एक पल को ऐसा लगता है कि अभी बहुत तेज बारिश होगी लेकिन बादल बिना बरसात के ही निकल जा रहे हैं. उमसभरी गर्मी बढ़ी है और धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा है तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में शुक्रवार को झमाझम बारिश हो सकती है. बादल लगातार छाए रहेंगे और अन्य दिनों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/07/23) 35.2
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/07/23) 27.4
Departure from Normal(oC) 0