Wednesday , 14 January 2026
Home आगरा Agra News: Padmashree Dr. DK Hazra honored 22 personalities of Agra with Subhash Chand Gupta Smriti Samman…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Padmashree Dr. DK Hazra honored 22 personalities of Agra with Subhash Chand Gupta Smriti Samman…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 22 शख्सियतों को पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा ने किया सुभाषचन्द गुप्ता स्मृति सम्मान से अलंकृत. जानिए किन—किन को मिला ये सम्मान

कार्य केयर्स संस्था की ओर से तृतीय सुभाषचन्द गुप्ता स्मृति सम्मान समारोह में ताजनगरी होटल ताज कन्वेशन सेंटर पर आयोजित हुआ। एक पहल संस्था के सहयोग से पांच श्रेणियों में शहर की बाईस शख्सियतों को पद्मश्री डॉ. दया किशोर हाजरा ने सुभाष चन्द गुप्ता मेमोरियल अवार्ड 2024 से अलंकृत किया गया। विशेष सम्मान के रूप में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता अधिवक्ता बसंत गुप्ता और एथलीट अनामिका चौहान को राष्ट्रीय गौरव का सम्मान से नवाजा गया।

कम्युनिटी चैम्पियंस कैटेगरी में डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. रेणुका डंग, डॉ. सुरभि गुप्ता, कान्ता माहेश्वरी और अनूष्का सिन्हा को सम्मानित किया गया। एजुकेशन एक्सीलेंस कैटेगरी में पुनीत वशिष्ठ और प्रियंका अग्रवाल को अवार्ड दिया। आउटस्टैंडिंग यूथ इन बिजनेस एंड सोसल वेलफेयर का सम्मान शब्द मिश्रा, प्रशांत जैन, गौरव गुजराल, अक्षत अग्रवाल, नितिन सरीन को मिला। सोसली रेस्पॉसिबल बिजनेस लीडरशिप अवार्ड का ताज संतोष शर्मा, सुशिल कुमार अग्रवाल, दीपक पोपतानी, अनुराग गुप्ता और शिल्पा रेड्डी के नाम रहा। आउटस्टैंडिंग एनजीओ की श्रेणी में शिव नारंग फाउंडेशन, रोटरी क्लब आगरा सफायर, लायंस क्लब आगरा प्रयास और रोजर फाउंडशन को सुभाषचन्द गुप्ता स्मृति पुरुष्कार से नवाजा गया।

इससे पहले मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. डी.के. हाजरा, सीडीओ प्रतिभा सिंह और पूर्व ब्रिगेडियर मनोज शर्मा ने दीप प्रवज्जलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। अध्यक्षता कार्य केयर्स संस्था के संस्थापक स्वपनिल अग्रवाल ने की। अतिथियों का स्वागत एक पहल संस्था के महासचिव मनीष राय ने की। संचालन डॉ. ईभा गर्ग और कुनाल गुप्ता ने किया। धन्यवाद दीपिका अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर सीए गौरव बंसल, सीए आलोक अग्रवाल, सीए मोहन कुकरेजा, अंकित खंडेलवाल, धीरज अरोरा, बरखा राय, अशलेश मित्तल, मानस राय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

आगरा

Obituaries of Agra on 14th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

error: Content is protected !!