Thursday , 11 December 2025
Home एजुकेशन Agra News: Palak Bansal, who topped the CA exam in Agra, was honored….#agranews
एजुकेशन

Agra News: Palak Bansal, who topped the CA exam in Agra, was honored….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की पलक बंसल ने सीए परीक्षा में पाया प्रथम स्थान. कहा—मोबाइल को साइड कर पढ़ाई पर करें फोकस, सफलता मिलेगी

इच्छा हो न हो, नियमित और ध्यान केन्द्रित होकर हर रोज पढाई करना सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। मोबाइल आज की पीढ़ी के ध्यान को भटका रहा है। अन्य चीजों से परे हटकर अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह कहना था सीए परीक्षा में देश में 11वां और आगरा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पलक बंसल का।

अग्रवाल संगठन रामबाग की ओर से अध्यक्ष निशा सिंघल ने पलक बंसल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पलक ने बताया कि कुछ बढ़ा करना है तो उसके लिए समय देना आवश्यक है। हर विद्यार्थी के साथ होता है कभी पढ़ाई का मन नहीं करता। ऐसे में अपने लक्ष्य को ध्यान में लाएं और न पढ़ने की भावना से लड़े। सफलता के लिए पढ़ाई में नियमितता आवश्यक है। पिता दिनेश बंसल (बंटी) ने कहा परिवार में कुछ विपरीत परिस्थितियां होने पर भी बेटी की सफलता पर अभिमान होता है।

मां शिल्पी बंसल, चाचा बंटी बंसल, व चाची पूजा बंसल को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक लाजपत अग्रवाल, अनिल बंसल, गोपाल अग्रवाल, संजय बंसल, ओमप्रकाश जी, हरीमोहन अग्रवाल अंकुर गर्ग, मुकेश, मोनू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

एजुकेशन

Unacademy Agra: JEE Advanced 2026 countdown begins, exam on May 17

आगरालीक्स…JEE Advanced 2026 की काउंटडाउन शुरू, 17 मई को एग्जाम. आगरा के...

एजुकेशन

Agra News: Agra College releases second cut-off list for LLB admissions session 2025-26…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में एलएलबी. प्रवेश सत्र 2025–26 के लिए दूसरी कट ऑफ...

एजुकेशन

Agra News: Bachpan School, Agra celebrated Inter-School Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में मनाया अंतर-विद्यालय में खेल दिवस. दौड़, टीम...

एजुकेशन

“Celebration of Talent” in Agra: Agra students set new records at the UNSAT Awards ceremony

आगरालीक्स…..आगरा में “टैलेंट का जश्न: UNSAT सम्मान समारोह में आगरा के छात्रों...

error: Content is protected !!