आगरालीक्स…आगरा के कान्वेंट स्कूलों में बच्चे का नर्सरी में एडमिशन कराने वाले पेरेंट्स चिंतित हैं. स्कूलों की ऐसी शर्त है जो वे गर्भधारण की प्लानिंग के समय ही पूरी कर सकते हैं, बच्चे के जन्म के बाद नहीं…
आगरा के कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. स्कूलों द्वारा एडमिशन के लिए आनलाइन फार्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं. लेकिन स्कूलों ने ऐसी शर्त रखी है जिसने पेरेंट्स को चिंता में डाल दिया है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे अपने बच्चे का नर्सरी में एडमिशन कराएं.
आगरा के सेंट कॉनरेड्स स्कूल द्वारा नर्सरी में एडमिशन के लिए आनलाइन फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं. एक नवंबर से 14 नवंबर तक आनलाइन फार्म भर सकते हैं. सबमिट प्रोसेसिंग फीस की अंतिम तिथि 18 नवंबर को है. स्कूल में इंटरेक्शन प्रोग्राम 6 दिसंबर से शुरू हो जाएगा जो कि 9 दिसंबर तक चलेगा. इसका रिजल्ट 8 जनवरी 2023 को शाम पांच बजे घोषित किया जाएगा. एडमिशन प्रोसेस की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2023 रखी गई है.

सेंट कॉनरेड्स द्वारा द्वारा एडमिशन की ये प्रोसेस तो सामान्य है लेकिन अगर आप अपने बच्चे नर्सरी में एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपको स्कूल की एक शर्त को पूरा करना होगा. स्कूल द्वारा शर्त रखी गई है कि जिन बच्चों का आप नर्सरी में एडमिशन कराना चाहते हैं उनकी जन्मतिथि सितंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच की ही होनी चाहिए. ऐसे में अगर आपके बच्चे की जन्मतिथि अगस्त 2019 है या अप्रैल 2020 है तो भी आपके बच्चे का एडमिशन सेंट कॉनरेड्स में नहीं हो सकेगा. सेंट कॉनरेड्स की तरह आगरा के अन्य कॉन्वेंट स्कूलों ने भी नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया के लिए कुछ ऐसी ही शर्तों को रखा है जिसके कारण बच्चों के पेरेंट्स चिंता में हैं.
मिशनरी स्कूलों में एडमिशन की प्रोसेसिंग पूरी
आगरा के मिशनरी स्कूलों में कोरोना के दो साल बाद 2023 24 में नर्सरी में प्रवेश की प्रक्रिया शरू हो गई है. स्कूलों द्वारा जारी की गई तिथियों के अनुसार आनलाइन फार्म जमा किए जा चुके हैं.