आगरालीक्स…आगरा में दो दिन तेज धूल भरी आंधी का अलर्ट. बारिश भी हो सकती है. जानिए क्या गर्मी से मिलेगी राहत…पढ़े आज और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में दो दिन तेज धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलवा बारिश के भी चांस है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, हालांकि इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को आगरा में तेज धूल भरी आंधी आ सकती है और इसके साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है.