Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Payment of beneficiary in 48 hours#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Payment of beneficiary in 48 hours#Agra

308

आगरालीक्स …आगरा में जननी सुरक्षा योजना का 48 घंटे के अंदर भुगतान होना चाहिए, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। ( Agra News : Payment of beneficiary in 48 hours#Agra)


राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सफल क्रियावन के लिए विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में कहा कि ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति से समुदाय को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर नेतृत्व करने की परिकल्पना करता है। यह तभी संभव होगा जब समुदाय स्वास्थ्य के मामलों में नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त रूप से सशक्त हो। स्पष्ट रूप से इसमें स्वास्थ्य प्रणाली के प्रबंधन में पंचायती राज और संस्थाओं की भागीदारी की आवश्यकता है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति की मुख्य जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, स्वच्छता और पोषण को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिमाह वीएचएसएनसी बैठक का आयोजन किया जाए साथ ही एएनएम के द्वारा बैठक के रजिस्टर पर आयोजित बैठक की रूपरेखा और कार्यवृत्त लिखे जाएं। इसी क्रम में सीडीपीओ ने यह निर्देश दिया की यह सुनिश्चित किया जाए कि किस-किस ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन हुआ है या नहीं दोनों परिस्थितियों में इसकी सूचना डीपीओ को दी जाए। अगर बैठक आयोजित हुई है तो उसमें अनटाइड फण्ड के यूटिलाइजेशन से संबंधित चर्चा की गई या नहीं, अनटाइड फण्ड को किन-किन मुद्दों पर खर्च किया जाएगा। इसके पश्चात सीडीपीओ को महीने के अंत में कंपाइल रिपोर्ट बनाकर डीपीओ को प्रेषित करने के संदर्भ में निर्देश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी ने अनटाइड फण्ड के माध्यम से जिस भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर उपयोग होने वाली सामग्री नहीं है, ऐसे केंद्रों पर उन्होंने तत्काल अनटाइड फण्ड से उपयोगी वस्तुओं को खरीद कर संदर्भित करने के लिए निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की देख-रेख और स्वच्छता में उपयोग होने वाली सामग्री को खरीदने के लिए अनटाइड फण्ड को खर्च किया जाए वीएचएसएनडी के सफल क्रियावन के लिए फण्ड के माध्यम से बच्चों के लिए वजन मशीन, वयस्कों के लिए वजन मशीन, टेबल, चेयर, केंद्र की पुताई, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वच्छता और रखरखाव में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीदी जा सकती है। जिन ब्लाक द्वारा वीएचएनएससी अन्टाइड फन्ड का उपयोग नहीं किया जा रहा है वहा अधीक्षक व सीडीपीओ प्रतिदिन सांयकाल 06:00 बजे से विकास भवन में समीक्षा बैठक की जायेगी।
सीडीओ ने कुछ इकाइयों के जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान कम होने पर नाराजगी जताई तथा सभी अधीक्षकों को निर्देश दिये कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सभी लाभार्थियों को 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कर दिया जाये।
100 दिन सघन टी०वी० खोज कार्यक्रम की विभिन्न इण्डीगेटर पर समीक्षा की गयी तथा सीडीओ ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अधीक्षक को निर्देश दिया वनरेवल पापुलेशन की मैपिंग करते हुये समस्त वनरेवल पापुलेशन की एक्स-रे एवं बलगम की जांच बढाई जाये तथा कडाई से निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में जो भी अधिकारी/कर्मचारी सहयोग न कर रहा हो उस पर कठोर कार्यवाही की जाये।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

error: Content is protected !!