आगरालीक्स…हलो—हाय की जगह जय सियाराम, एक भी पेड़ नहीं कटने देंगे, माता जानकी की गरिमा और प्रभु राम की मर्यादा का रखेंगे ध्यान, पढें समिति का गठन होते ही प्रभु राम की सेवा के लिए उत्साहित मिथिलावासियों ने क्या फैसले लिए
12 साल बाद आगरा के कमला नगर में एक बार फिर जनकपुरी सजेगी। इसे लेकर जहां लोग उत्साहित हैं वहीं जनकपुरी महोत्सव समिति भी तैयारियां तेज करने जा रही है। भगवान राम के स्वागत और सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देंगे। क्षेत्र में विकास की गंगा भी बहेगी। शनिवार को कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में जब माता जानकी स्वरूप मातृशक्ति सहित मुख्य कार्यकारिणी की घोषणा कर उनका स्वागत किया गया तो प्रभु राम की सेवा के लिए मिथिलावासियों का उत्साह छलक उठा। हर्ष और आनंद से भरे मिथिलावासी जय श्री राम और माता जानकी के जयकारे लगाने लगे।समिति के मार्गदर्शक एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रतन) और अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने संरक्षक, महामंत्री व कोषाध्यक्ष सहित मुख्य कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं रानी सुनयना और जनकपुरी महोत्सव समिति की संरक्षक श्रीमती अंजू अग्रवाल ने महिला समिति की सभी पदाधिकारियों को गले लगा कर बधाई दी और उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर मार्गदर्शक राकेश गर्ग ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब हम सब लोगों की जिम्मेदारी है कि हम सब प्रभु राम के काम में तन मन धन से जुट जाएं और जनकपुरी महोत्सव को सफल व सार्थक बनाएं।
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एक भी पेड़ हम नहीं कटने देंगे। उन्होंने कहा कि मिथिला नगरी वासी अब परस्पर संवाद में हेलो हाय की जगह जय सियाराम का संबोधन करेंगे। घर पर प्रभु राम की पूजा करेंगे। जनकपुरी महोत्सव के बाद गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी समिति द्वारा करवाया जाएगा।
राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रतन) ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव में मिथिलावासियों द्वारा माता जानकी के तप, त्याग और गरिमा के साथ प्रभु राम के मर्यादित व्यक्तित्व का ध्यान रखा जाएगा।
वर्किंग कमेटी से जुड़े पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि राम जी की सेना बनकर हम लोग जुटेंगे। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि हम सब एक गिलहरी की भूमिका का निर्वाह करेंगे। इस बार अगर कमला नगर को जल भराव से मुक्ति मिल जाए तो जनकपुरी का आयोजन सफल होगा। पार्षद हरिओम गोयल ने कहा कि सब लोग इस तरह तैयारी करें जैसे कि अपने ही घर में बिटिया का विवाह हो।
- 2025 agra janakpuri
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : People are excited about Janakpuri which is going to be decorated in Kamla Nagar Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- how many times janakpuri decorated in kamla nagar agra
- janakpuri in agra
- janakpuri mahotsav samiti agra
- kamla nagar janakpuri
- ramleela agra
- ramlila agra
- ramlila in agra 2025
- Samiti taken many important decisions