आगरालीक्स…ज्योतिष में हाजिर जवाबी माने जाते हैं इन तीन राशि के लोग. अन्य राशि वालों की अपेक्षा में इनका बौद्धिक स्तर होता है अच्छा
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र, 12 राशियां और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है. इन राशियों पर किसी ने किसी ग्रह का आधिपत्य होता है. ग्रहों का मूल नेचर आप में अलग होता है, जिसका प्रभार इन राशियों से जुड़े लोगों पर पड़ता है. ज्येातिष के अनुसार वैसे तो सभी राशि वाले लोग अच्छे कहे जाते हैं लेकिन तीन राशि वाले लोग सबसे ज्यादा हाजिर जवाबी माने जाते हैं. इनका बौद्धिक स्तर अन्य राशि वाले लोगों से अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं कि ये किन राशि के लोग हैं.

मेष राशि — इस राशि के लोग काफी हाजिर जवाबी होते हैं. ये हर बात का प्रति उत्त्र देना बखूबी जानते हैं. ये लोग साहसी व निडर भी माने जाते हैं. ये बिजनेस में रिस्क लेना जानते हैं और खूब धन भी कमाते हैं. इनका आई क्यू लेवल बहुत अच्छा होता है और दिमाग में कुछ न कुछ नया करने का विचार आता रहता है. मेष राशि पर मंगलव देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं.
मिथुन राशि — इस राशि के लोग भी बुद्धिमान और तार्किक होते हैं. इनका आई क्यू लेवर अच्छा होता है.इन लोगों से भी कोई सवाल करता है तो ये तुरंत उसका उत्तर देते हैं. इसके कारण यह अपनी प्रखर बुद्धि के लिए हर जगह प्रशंसा पाते हैं. इस राशि के लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं. बिजनेस में नए नए आईडिया प्रयोग करते रहते हैं, जिससे व्यापार में सफलता पाते हैं. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं.
धनु राशि — इस राशि के लोग भी काफी हाजिर जवाबी माने जाते हैं. ये लोग किसी भी विषय पर सकारात्म्क बहस करते हैं. ये बहुत प्रतिभाशाली होते हैं. वाद विवाद में इन्हें कोई परास्त नहीं कर सकता है. इनका भी आईक्यू लेवल बहुत अच्छा होता है ओर ये लोग सामने वाले को जल्द ही पढ़ लेते हैं. धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का अधिपत्य हैं जो इनको ये खूबीप्रदान करता है. ये लोग बहुत सोच विचार कर काम करते हैं.