आगरालीक्स…आगरा में लांच हुई मारुति सुजूकी की नई Brezza. जानिए गाड़ी की खासियत और फीचर्स
आगरा में मंगलवार को एमजी रोड स्थित प्रेम मोटर्स में मारुति सुजूकी की नई brezza लांच की गई. मुख्य अतिथि विधायक—एमएलसी विजय शिवहरे द्वारा की गई. इस अवसर पर प्रेम मोटर्स के अधिकारी सेल्स हेड दिव्य शर्मा, सर्विस हेड हनीफ मोहम्मद, एचआर ऐड विकास तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

गाड़ी की खासियत
नई brezza 1.5 लीटर डुअल जैट के सीरीज इंजन के साथ है जो 101 बीएचपी की पावर और 137 एनएम का टोर्क प्रदान करती है. मारुति सुजूकी की यह गाड़ी पहली बार भारत में आटोमेटिक ट्रांसमिशन में पैडल शिफ्टर इलेक्ट्रिक सनरूफ 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इन्फोर्टेनमेंट स्क्रीन हैड अप डिस्प्ले 360 कैमराजैसे फीचर के साथ आएगी. इसके साथ ही केबिन में एमवियंस मूड लाइट और वायरलैस जैसे चार्जिंग की सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही सेफ्टी में 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड मॉनिटर जैसे 40 फीचर्स हैं. प्रीमियम 9 कलर और 7 मॉडल में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 7 लाख 48 हजार 942 रुपये से शुरू होती है.