Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: Petha businessman’s wife was surrounded by monkeys by entering the house, bitten in her hand…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Petha businessman’s wife was surrounded by monkeys by entering the house, bitten in her hand…#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में पेठा व्यवसायी की पत्नी पर घर में घुसकर बंदरों ने बोला हमला. हाथ में काट खाया. बंदरों के आतंक से परेशान लोग. वीडियो में देखें किस तरह घर की खिड़कियां पर बैठे रहते हैं बंदर

आगरा में कई मामले सामने आने के बाद भी बंदरों की समस्या का कोई स्थायी समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा है. बंदरों का आतंक सभी जगह है. ताजमहल स्मारक हो या फिर पुराना शहर या फिर अस्पताल. बंदरों द्वारा लोगों पर किए जा रहे हमले लगातार जारी है. नूरी दरवाजा में भी बंदरों की संख्या काफी अधिक है और यहां भी लगातार बंदरों द्वारा लोगों को काट खाए जाने और जख्मी किए जाने की घटना आए दिन होती रहती हैं. अब नूरी दरवाजा स्थित पेठा व्यवसायी की पत्नी पर बंदरों ने हमला बोल दिया और उनके हाथ में काट गया जिसका काफी गहरा जख्म बन गया.

आगरा के नूरी दरवाजा स्थित पंछी पेठा परिवार के तुषाार गोयल की पत्नी नेहा पर घर में घुसकर बंदरों ने हमला कर दिया. अचानक कई सारे बंदरों ने उन्हें घेर लिया. दहशत में आकर वह बचने के लिए वहां से भागीं और चिल्लाईं तो एक बंदरों ने हमला बोलकर उनके हाथ पर काट खा लिया जिसका काफी गहरा जख्म बन गया है. बचाने के लिए उनके पति तुषार गोयल के भी चोट आई है. उन्होंने बताया कि घर के दरवाजों और खिड़कियों पर बंदर बैठे रहते हैं. ऐसे में खिड़कियों को जाली से कवर करना पड़ता है. इसके अलावा गलियों में भी काफी संख्या में बंदर बैठे रहते हैं, जिसके कारण यहां से निकलना काफी मुश्किल भरा होता है.

बता दें कि आगरा में बंदरों का आतंक काफी ज्यादा है. पिछलो कई दिनों से ताजमहल पर देशी विदेशी पर्यटकों को भी काट खाने के मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में राजा की मंडी स्टेशन पर भी जीआरपी सिपाही को बंदरों ने घेरकर काट खा लिया था. पुराने शहर में भी बंदरों की काफी संख्या है. यहां एसएन अस्पताल, नूरी दरवाजा, सिंधी बाजार, गुड़ की मंडी, शीतला गली, माईथान आदि इलाकों में बंदरों की संख्या काफी अधिक है. हाल ही में नगर निगम की ओर से बंदरों की नसबंदी कराने का निर्णय भी लिया गया था जिस पर वन विभाग द्वारा भी अनुमति दी जा चुकी है लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Munishri Samatva Sagar Ji Maharaj arrived in Agra to visit the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज, स्थापत्य कला...

आगरा

Ramlila Agra 2026: A beautiful and soulful enactment of Devarshi Narada’s infatuation was presented…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में हुआ देवर्षि नारद...

आगरा

Agra News: Outstanding performance by students from Bachpan and Academic Heights Public School, Agra, in the National Brainobrain Wonderkid Competition 2026…#agranews

आगरालीक्स…नेशनल ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता 2026 में आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स...

आगरा

Agra News: The 39th Gurmat Samagam will begin at Agra’s Gurdwara Guru Ka Taal on October 1…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में कल से शुरू होगा 39वां...

error: Content is protected !!