आगरालीक्स…. आगरा में आज सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं, अब हर रोज रेट बढ़ सकते हैं, जानें आगरा में पेट्रोल डीजल के ताजा रेट।
आगरा में पिछले साल तीन नवंबर को पेट्रोल के रेट 107.22 रुपये और डीजल के रेट 99.04 रुपये तक पहुंच गए थे। इसके बाद विधानसभा चुनाव के चलते छह नवंबर को पेट्रोल के रेट 95.02 और डीजल के रेट 86.56 रुपये हो गए थे। इसके बाद पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़े।

137 दिन बाद 80 पैसे बढ़े पेट्रोल और डीजल के रेट
अब 137 दिन बाद आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से पेट्रोल के रेट जो 95.02 रुपये प्रति लीटर थे वे अब बढ़कर 95.82 पैसे हो गए हैं। जबकि डीजल का रेट प्रति लीटर 86.56 रुपये था यह अब बढ़कर 87.34 रुपये हो गया है।
कच्चे तेल की कीमतों के उछाल के बाद भी नहीं बढ़े थे रेट
छह नवंबर 2021 के बाद से कच्चे तेल के रेट में प्रति बैरल बढ़ोत्तरी होने के बाद भी रेट नहीं बढ़ाए गए थे। अब जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे वहां सरकार गठन की तैयारी चल रही हैं। इसी बीच पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने लगे हैं। हर रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय होते हैं, सुबह छह बजे से नए रेट लागू होते हैं।