आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को गोली से उड़ाया. आफिस में खून से लथपथ मिली लाश. पुलिस जांच में जुटी
आगरा के थाना जगदीशपुरा के अमरपुरा में पेट्रोल पंप है. यहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली. युवक मैनेजर के रूप में काय्र करता था. उसकी लाश पेट्रोल पंप के आफिस में मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है. फिलहाल आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.मृतक का नाम पिंटू पुत्र नंद किशोर निवासी भगवती विहार बोदला है. सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे पेट्रोल पंप पर गोली की आवाज सुनाई दी. गोली पंप के कार्यालय से आई थी. लोग उस ओर दौड़े तो आफिस में पिंटू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. युवक ने सिर में गोली मारी थी. मृतक के हाथ में तमंचा लगा था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार मृतक का मोबाइल बरामद किया है उसमें लॉक लगा है. लॉक ओपन होने के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी. पेट्रोल पंप के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं. परिजन अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं.