Saturday , 21 November 2026
Home आगरा Agra News : Pitru Paksha Brings a Shift in Agra’s Vegetable Basket, Traditional Favourites Stay in Demand as Seasonal Greens Arrive
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pitru Paksha Brings a Shift in Agra’s Vegetable Basket, Traditional Favourites Stay in Demand as Seasonal Greens Arrive

363

आगरालीक्स…पितृपक्ष शुरू होते ही सब्जी की थाली भी थोड़ी बदल गई है, हालांकि पुरानी पसंद बरकरार है लेकिन नई सब्जियों ने भी दस्तक दे दी है, कीमतों में होगा रोज उतार—चढ़ाव

आगरा में पितृपक्ष शुरू होते ही शहर के सब्जी बाजार में खरीदारी का रंग भी थोड़ा बदल गया है। श्राद्ध के भोजन में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक सब्जियों की मांग बढ़ी है तो बदलते मौसम के साथ कुछ नई मौसमी सब्जियों की भी बाजार में एंट्री होने लगी है। सुबह से ही मंडियों और सब्जी की दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही दिखाई दे रही है।

सिकंदरा, कमला नगर, शाहगंज और बल्केश्वर मंडियों में पितृपक्ष में कद्दू, लौकी, अरबी, तोरई, बैंगन और हरी सब्जियों की मांग बनी हुई है। वहीं मौसम में बदलाव के साथ मूली, पालक, मेथी, गोभी और अन्य पत्तेदार सब्जियों की आवक भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे बाजार में सब्जियों की विविधता बढ़ी है।

दूसरी ओर आलू, प्याज और टमाटर जैसी रोजमर्रा की सब्जियां पहले की तरह लोगों की खरीदारी सूची में बनी हुई हैं। हालांकि अलग-अलग सब्जियों के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आवक, मौसम और मांग के हिसाब से कीमतें बदल रही हैं।

सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक पितृपक्ष में कुछ खास सब्जियों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। इसके चलते मंडी में उनकी आवक और कीमत दोनों पर असर पड़ता है। वहीं मौसम बदलने के साथ आने वाली नई सब्जियों को लेकर भी ग्राहकों में उत्सुकता रहती है।

यानी पितृपक्ष में आगरा की सब्जी की थाली में परंपरा भी कायम है और मौसम का नया स्वाद भी दस्तक दे रहा है। बाजार में कौन सी सब्जी कितने भाव में मिलेगी, इसका फैसला अब रोज की आवक और मांग कर रही है।

बल्केश्वर मंडी में विक्रेता गोपाल ने बताया कि मूली, गोभी और मैथी की हाल ही में बाजार में एंट्री हुई है। ये स्वाद में भी अभी उतनी नहीं है, लेकिन श्राद्ध की वजह से लोगों की नजरें इन सब्जियों को ढूंढ रही हैं।

सब्जी की कीमतों को लेकर दयालबाग सब्जी मंडी के एक विक्रेता ने कहा कि पितृपक्ष का आंशिक असर जरूर है पिछले वर्षों की तुलना में सब्जी के रेट इस बार बहुत अधिक नहीं बढ़े हैं। गोभी जब आई थी तो 120 रूपए किलो बिकी लेकिन पितृपक्ष में इसकी कीमत 50 से 60 रूपए किलो ही चल रही है।

इसी तरह मूली 40 रूपए किलो चल रही है। आलू की कीमत 20 रूपए किलो से लेकर 50 रूपए किलो तक है। इसमें चिप्सोना, लखनउ, हल्द्वानी और शिमला का आलू शामिल है। टमाटर 30 से बढ़कर 40 रूपए किलो हुआ है, लेकन कुछ जगह 30 में भी उपलब्ध है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Congress rally in Agra; party takes aim at BJP over assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस ने भरी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हूंकार. कांग्रेस...

आगरा

Agra News: A passenger left his mobile phone behind inside a metro train in Agra; UPMRC staff returned it safely…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में मेट्रो के अंदर अपना मोबाइल भूल गया यात्री. यूपीएमआरसी के...

आगरा

Agra News: Cybersecurity expert Dr. Rakshit Tandon raised awareness among students regarding cyber risks and protective measures

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स को बताया आनलाइन दुनिया के खतरे. साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ...

आगरा

Agra News: Young man dies after being struck by a train in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत. परिजनों...

error: Content is protected !!