आगरालीक्स….आगरा का मार्बल इनले टेबल टॉप दुनिया भर में छाया हुआ है, जिस कंपनी ने इसे बनाया, उसकी शुरूआत 27 साल पहले एक कर्मचारी से हुई थी, जानें कंपनी के संचालक और टर्नओवर।
जर्मनी में आयोजित दो दिवसीय जी 7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारिया ड्रैगी को मार्बल इनले टेबल टॉप भेंट दिया। यह मार्बल इनले टेबल टॉप आगरा की स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है। सीएम योगी ने टिवीट किया आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने @G7 समिट हेतु जर्मनी प्रवास के दौरान इटली के मा. प्रधानमंत्री श्री Mario Draghi जी को आगरा निर्मित ‘मार्बल इनले टेबल टॉप’ उपहार भेंट कर उ.प्र. की समृद्ध कारीगरी को वैश्विकता प्रदान की है।
छह महीने में बना इनले टेबल टॉप
आगरा की स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी द्वारा मार्बल इनले टेबल टॉप छह महीने में तैयार किया गया है। इस तरह के टेबल टॉप इटली सहित कई देशों में बनते हैं लेकिन आगरा के टेबल टॉप अलग है, दुनिया भर में इस तरह के इनले टेबल टॉप मशीन से तैयार किए जाते हैं लेकिन आगरा में तैयार किया गया इनले टेबल टॉप हाथ से बनाया गया है।
700 से ज्यादा पत्थरों के पीस लगाकर तैयार किया गया 36 इंच का टेबल टॉप
मार्बल इनले टेबल टॉप को हिमांका सेतिया ने डिजाइन किया है। इसमें 700 से ज्यादा पत्थर लगाए गए हैं और 36 इंच व्यास का टेबल टॉप है। पांच हस्तशिल्पियों की टीम ने इसे तैयार किया है। इस तरह के टेबल टॉप की आगरा में कीमत 30 हजार से 10 लाख रुपये तक है।
लखनऊ में प्रदर्शनी में पीएम मोदी का पसंद आया था टेबल टॉप
लखनऊ में दो और तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था। इसके बाद उन्होंने स्टॉलों को देखा, इसमें उन्हें आगरा का मार्बल इनले टेबल टॉप पसंद आया था, 10 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन करके इनले टेबल टॉप उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।
1995 में कंपनी की स्थापना
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी के निदेशक रजत अस्थाना आगरा के गोकुलपुरा के रहने वाले हैं, उन्होंने 1995 में एक कर्मचारी से अपनी कंपनी की शुरूआत की थी। मार्बल के काम को दुनिया भर में पहचान दिलाने के साथ ही टर्नओवर भी लगातार बढ़ रहा है।