Agra News : PM Narendra Modi, Governor Anandiben Patel, CM Yogi on transit visit of Agra Today #agra
आगरालीक्स… आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उप मुख्यमंत्री आएंगे। पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
मथुरा में ब्रज उत्सव में शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। वे दोपहर 3.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे, यहां पांच मिनट रुकेंगे, इसके बाद मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
12 बजे के बाद शुरू हो जाएगा आना
खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 12.45 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर 2.05 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर 2.25 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा आएंगे। इसके लिए दो दिन से तैयारियां चल रही हैं।