आगरालीक्स…आगरा में बंद घरों में चोरी करने वाले 5 चोर पुलिस ने पकड़े. 20 दिन में दो चोरी की बड़ी वारदातें इन्होंने की थीं. लाखों के आभूषण कैश किया था पार..जानें इनके नाम
आगरा की थाना सदर पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को अरेस्ट किया है. पिछले 20 दिनों में इन्होंने चोरी की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था. दोनों ही घरों से इन्होंने लाखों रुपये के आभूषण और कैश चोरी किया था. पुलिस ने इनके पास से एक आटो, दो बाइकें और 72500 रुपये बरामद किए हैं. ये शातिर चोर पहले रैकी करते थे और फिर बंद घर को तलाशकर उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे.केस 1
30 अक्टूबर को थाना सदर बाजार पर सूचना दी गयी कि 19 अक्टूबर को एक व्यक्ति अपने पैतृक आवास पर गये थे. 30 अक्टूबर को वापस आये तो पाया घर का ताला टूटा हुआ है तथा घर में रखे आभूषण व रुपये चोरी हो गये।
केस 2
8 नवंबर को वादी द्वारा थाना सदर बाजार पर सूचना दी गयी कि रात को वादी अपने ड्यूटी पर गया था। जब वह सुबह घर आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था एवं घर में रखी अलमारी में रखे आभूषण व रु0 5,00,000/- चोरी हो गये है।
चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना सदर बाजार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया व घरों के आस-पास तथा रास्तों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी। 20 नवंबर को थाना सदर बाजार पुलिस टीम चैकिंग/गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 05 अभियुक्तों को सीओडी ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01ऑटो, 02 मोटर साइकिल व रु0 72,500/- बरामद किये गये।
पकड़े गए बदमाशों के नाम
पंकज पुत्र चुन्नीलाल निवासी उदय नगर कॉलोनी, रौहता बिन्दू कटरा थाना सदर
बाजार आगरा।
सौरभ पुत्र चन्द्रभान निवासी नगला जस्सा, बिन्दू कटरा थाना सदर बाजार आगरा।
अमित उर्फ डकैत पुत्र करन सिंह निवासी नगला जस्सा, बिन्दू कटरा, थाना सदर
बाजार, आगरा।
अक्ष्यकपूर पुत्र स्व विनयकपूर नि0 डिफेन्स स्टेट, थाना सदर बाजार आगरा।
प्रमोद पुत्र लक्ष्मी नारायन नि0 परसोत्तीनगला, थाना सदरबाजार आगरा।
रैकी करने के बाद करते थे वारदात
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त अमित, पंकज व सौरभ ने बताया कि अक्टूबर महीने में उन तीनों ने मिलकर श्याम नगर की गली नं. 02 के एक मकान का ताला तोडकर चोरी की थी जिसमें चोरी में उनको 25000/- रूपये नगद व सौने का सामान मिला था तथा नबम्बर महीने के शुरूआत में उन लोगों ने उखर्रा रोड पर सड़क के किनारे बने एक मकान का ताला तोड कर चोरी की थी जिसमें उनको 5,00,000/- रूपये (पांच लाख रूपये ) व सोने के आभूषण मिले थे उन तीनों ने चोरी में मिले रूपयों को अभियुक्त प्रमोद को दे दिये थे तथा चोरी मे मिले सोने के गहनों को अभियुक्त अक्ष्यकपूर को बेचने हेतु दे दिये थे । कुछ समय बाद अभियुक्त प्रमोद से पैसा लेकर बराबर-बराबर हिस्सों में बांट लिया तथा हिस्से में आये पैसो से अभियुक्त पंकज ने ऑटों किस्तो पर ले लिया। जिससे वे लोग चोरी के सामान को आसानी से ले जा सके। बरामद मोटर साइकिल के बारे में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त अमित उर्फ डकैत ने बताया कि मोटर साइकिल उसके पिता के नाम है तथा दूसरी मोटर साइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्त सौरभ ने बताया कि वह उसके भाई की है। अभियुक्त अमित, पंकज व सौरभ ने बताया कि वह तीनों व्यक्ति इन दोनों मोटर साइकिलों पर सवार होकर बदल-बदल कर रैकी करते हैं तथा मकान में ताला लगे होने पर ताला तोडकर मकान में चोरी करते हैं तथा इन्ही दोनों मोटर साइकिलों पर चोरी किया गया सामान (नगदी व सोने का सामान) लेकर फरार हो जाते थे ।