आगरालीक्स…आगरा में शादी पार्टी में चोरी करने वाला गैंग पुलिस ने पकड़ा. इनमें एक बच्चा भी. नये कपड़े पहनाकर बच्चे को भेजा था शादी में, पलक झपकते ही ढाई लाख रुपये कैश, ज्वैलरी वाला बैग कर लिया चोरी…
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने शादी पार्टी के अंदर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है. इनमें एक बच्चा भी शामिल है. पुलिस ने इनके पास से 39 लिफाफे सहित अन्य सामान बरामद किया है. क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट में इसी गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. नये कपड़े पहनाकर बच्चे को शादी में भेजा था जिसने पलक झपकते ही बैग चोरी कर लिया जिसमें ढाई लाख रुपये कैश, ज्वैलरी, मोबाइल व अन्य सामान था.
रिसॉर्ट में की थी चोरी
थाना सिकंदरा पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एक मार्च को शादी समारोह में वह परिवार के साथ गया था. यहां से उसकी बेटी का पर्स किसी ने चोरी कर लिया. पर्स में फोन और ढाई लाख रुपये कैश व गहने थे. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था. वहीं 4 मार्च को एक अन्य घटना में रिसोर्ट के अंदर से भी आात व्यक्ति द्वारा बैग चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली. बैग में लिफाफे, मोबाइल फोन, पर्स व ढाई लाख रुपये कैश था.
पुलिस ने दोनों ही घटनाओं का अनावरण करने के लिए टीम का गठन किया. थाना पुलिस बीती रात शास्त्रीपुरम गोल चक्कर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर दिव्या रिसॉर्ट के पास से शादियों में चोरी करने वाले एक शाति व एक बच्चे को अरेस्ट किया गया. पुलिस ने इनके पास से रुपये, दस्तावेज व बैग बरामद किए. पूछताछ में इन्होंने दोनेां ही शादियों में साथियों के साथ चोरी करने की वारदात को स्वीकारा.
रैकी करके देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाशो ंने बताया कि वह देश के अलग—अलग राज्यां में विवाह समारोह में जाकर वहां पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के परिजनां के बैगों की रैकी कर रुपये व जेवरात से भरे बैगों को चोरी करते थे. चोरी करने के बाद वे पास के रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर घर लौट आते थे. उनका साथी बंटी उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही मिलता था.
पकड़े गए आरोपियों के नाम
01.प्रशान्त पुत्र गणेश सांसी निवासी ग्राम गुलखेडी, थाना बोडा जनपद रायगढ़, म0प्र0
- बाल अपचारी वांछित अभियुक्त बंटी