आागरालीक्स…आगरा के JDN इंटरनेशनल स्कूल में छात्रवृत्ति सह प्रवेश परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित.
अगरा के बाग रोहता ग्वालियर रोड स्थित जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी को कक्षा 2 से कक्षा 11 तक के छात्रों के लिए एक छात्रवृत्ति सह प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन हुआ था, इसमें 700 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक क्षमता का मूल्यांकन करना और प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत करना था। परीक्षा का परिणाम 4 मार्च को घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से चेयरमैन डॉ. अजय चौधरी (पूविप्र) और डायरेक्टर इंजी. शिवम चौधरी उपस्थित रहे।
ये बने विजेता
प्रथम पुरस्कार: साइकिल
द्वितीय पुरस्कार: स्मार्ट वॉच
तृतीय पुरस्कार: लैपटॉप बैग
इसके अतिरिक्त, कई अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।