आगरालीक्स…आगरा में कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी करने वाले पांच चोर पुलिस ने पकड़े. मुठभेड़ में एक चोर के पैर में लगी गोली. 1.71 लाख कैश सहित अवैध तमंचा बरामद
आगरा के थाना रकाबगंज में कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले पांच चचोरों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इनमें से एक बदमाश के मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और 1.71 लाख रुपये से अधिक का कैश बरामद किया है. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इन शातिर बदमाशों ने कुछ दिन पहले शिवाजी मार्केट कमला नगर स्थित लवीना गारमेंट्स का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. चोर कैश काउंटर से दुकानदारी का पैसा चोरी कर ले गए थे. पुलिस को सूचना मिली ये बदमाश पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास एक खंडहर में छुपे हैं. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर इनको अरेस्ट कर लिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया तो अभियुक्तों ने अवैध असलहे से फायर किया. यहां पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई से गोली एक चोर मुकेश् उर्फ चूचू पुत्र बद्री प्रसाद निवाी तलैया काजीपाड़ा को लगी. पुलिस ने उसे घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से इसके चार अन्य साथी भी अरेस्ट किए गए हैं. पुलिस ने इनके पास से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस.315 बोर, रु0 1,71,710/- बरामद किया है