आगरालीक्स…आगरा में पुष्पा फिल्म की तर्ज पर टैंकर के अंदर छुपाकर लाया जा रहा था गांजा. पुलिस ने तीन तस्कर पकड़े. 18.20 कुंतल गांजा बरामद….
फिल्म पुष्पा तो आप सभी ने देखी ही होगी, जिसमें तस्करी के लिए टैंकर का प्रयोग किया जाता है. कुछ ऐसा ही आगरा में देखने को मिला जब पुलिस ने एक टैंकर को पकड़ा जिसमें से पुलिस ने 18.20 कुंतल गांजा बरामद किया है. पुलिस ने तीन तस्कर भी दबोचे हैं. चारकोल के टैंकर में छुपाकर गांजा ले जा रहे तस्करों में से एक के पुलिस मुठभेड़ में गोली भी लगी है. पुलिस ने इनोवा गाड़ी और तमंचा भी बरामद किया है.
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सिकंदरा थाना प्रभारी बैरियर पर लगातार चेकिंग कर रहे थे. चेकिंग के दौरान पुलिस को एक इनोवा कार और उसके पीछे चारकोल का टैंकर आता दिखाई दिया. लेकिन पुलिस को देखकर इनोवा और टैंकर यूटर्न लेकर जाने लगे इस पर पुलिस ने शक होने पर उनका पीछा किया और इनोवा को रोक लिया. बदमाश इनोवा गाड़ी से उतरकर भागे और पुलिस पर फायर कर दिया. इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को अरेस्ट कर लिया जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया.
घायल बदमाश का नाम विराट सिंह उर्फ मुन्ना निवासी थाना जगदीशपुरा भोजपुर बताया गया है. उसे हॉस्प्टिल में भर्ती कराया गया हैं. वहीं देा बदमाशों के नाम पश्चिम बंगाल के लेक टाइन निवासी सोमनाथ और करन कुमार निवासी बोकारो झारखंड है. पुलिस ने जब चारकोल के टैंकर की तलाशी ली तो उसके अंदर से 18.20 कुंतल गांजा बरामद किया है.