आगरालीक्स …..आगरा में कारोबारी से चांदी लूटने की घटना में बड़ा घुलासा, मेडिकल में कारोबारी की आंख में मिर्च डालने की कहानी निकली झूठी, पुलिस ने कारोबारी को भेजा जेल। यह है कारण #agrafakeloot# #agralatestnews#

आगरा के थाना एत्माउददौला निवासी रिंकू का चांदी का काम है, वह चांदी लेकर माल तैयार करता है। कारोबारी रिंकू ने बुधवार को पुलिस को फोन किया, बताया कि वह दोपहर एक्टिवा से चांदी की पायल और कच्चा माल देने नमक की मंडी जा रहा था। थाना एत्माउददौला से कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर 33 किलोग्राम चांदी लूट ली।
मेडिकल से खुला मामला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कारोबारी रिंकू का मेडिकल कराया गया, मेडिकल में आंख में मिर्च डालने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए,इस में भी बदलाश जाते हुए दिखाई नहीं दिए। पुलिस को घटना संदिग्ध लगी।
15लाख के कर्ज के चलते लूट की झूठी कहानी बनाई
प्रेसवार्ता में बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुला गया। पूछताछ में चांदी कारोबारी रिंकू ने बताया कि 15 लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए झूठी सूचना दी थी,पुलिस ने रिंकू के घर से 33 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली। पुलिस ने रिंकू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया।