आगरालीक्स…(Video News) आगरा में दिनदहाड़े पायल ज्वैलर्स के यहां कैश और ज्वैलरी लूटने वाले दो बदमाश पुलिस ने पकड़े. इतना कैश और ज्वैलरी बरामद
आगरा की थाना सदर पुलिस ने थाना क्षेत्र में पायल ज्वैलर्स की दुकान से दिनदहाड़े हुई आभूषण व नकदी लूट की दुस्साहसिक वारदात का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलाह मय कारतसू, लूटे गए जेवरात व 50 हजार रुपये कैश सहित अन्य सामान बरामद किया है.
15 मई को दिनदहाड़े लूटा था कैश और आभूषण
घटना 15 मई की है. थाना सदर अंतर्गत एसएस रोड पर नरायन रिसोर्ट के सामने पायल ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया था. अपाचे बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर काले रंग का मास्क लगाकर यहां पहुंचे और उन्होंने अंगूठी दिखाने को कहा. उस समय दुकान पर सत्यप्रकाश अकेले बैठै थे. जैसे ही सत्यप्रकाश अपनी कुर्सी से उठने लगे तभी एक लड़के ने अचानक तमंचा निकालकर उस पर तान दिया और इसके बाद गल्ले में रखी लगभग 3 लाख रुपये की नकदी व काउंटर पर रखे आभूषण को दुकान पर ही रखे छोटे बैग में भरकर ले गए. इस सबंध में सत्यप्रकाश ने थाना सदर में सूचना दी थी और मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस इस मामले में बदमाशों की तलाश कर रही थी.
17 जून को थाना सदर प्रभारी धर्मेंद्र दहिया द्वारा रोहता चौराहे से नहर वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखे. पुलिस चैकिंग को देखकर वह बाइक को पीछे मोड़कर भागने लगे लेकिन शक होने पर पुलिस ने उन्हें बाइक रोकने के लिए आवाज लगाईे. इस पर बाइक सवार सकपका गए और हड़बड़ाहट में बाइक फिसलकर गिर और दोनों भागने लगे. लेकिन पुलिस ने पीछा किया. इस पर दोनों ने पुलिस पर फायर किया. जबाव में पुलिस ने भी एक फायर किया और चारों ओर से घेरकर दोनों अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया.
तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 32 बोर, एक रिवाल्वर मय 6 जिंदा कारतूस व एक बाइक अपाचे बरामद की. पुलिस ने इनके पास से 50 हजार रुपये कैश, एक मंगलसूत्र, काले मोती की माला, सात जोड़ी पायल, एक कमर गुच्दा, 12 पैकेछ बिछुए बरामद किए. पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अजय कुमार व राजेश बताया.
लूट की वारदात का किया खुलासा
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले पायल ज्वैलर्स से सुनार को डरा धमकाकर उसकी दुकान से एक लॉकेट, आधा किलो चांदी व 64 हजार रुपये कैश लूटकर ले गए थे. बरामद ज्वैलरी व रुपये उसकी लूट से संबंधित हैं. शेष रुपये हमने अपने घरेलू खर्चों में खर्च करलिए.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
अजय कुमार पुत्र मान सिंह निवासी नगला विधिचन्द थाना सदर बाजार आगरा हाल निवासी नगला टीन थाना ताजगंज
राजेश पुत्र छुट्टन लाल निवासी मोहल्ला पृथ्वीनाथ थाना शाहगंज जनपद आगरा.