आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने कर दी गर्मी शांत. पिछले 24 घंटे में हुई 39.2 एमएम बारिश. सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया तापमान. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—आने वाले तीन दिन…..
आगरा में शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. भीषण गर्मी से लोगों को बहुत हद तक राहत मिली है. बारिश से गर्मी लगभग शांत हो गई है. शनिवार सुबह से ही ताजनगरी पर बादल छाये रहे. कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन दोपहर को आसमान साफ हो गया और धूप खिली. लेकिन शाम होने के बाद फिर से काले बादलों का डेरा आकाश में छा गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई. पूरे दिन मौसम सुहाना रहा. हालांकि लोगों को अगर कुछ परेशानी हुई तो वो गंदगी और कीचड़ से हुई. शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी. जगह —जगह जलभराव और कीचड़ हो गई, जिसके कारण कई जगह तो निकलने के लिए भी रास्ता ठीक से नहीं मिला.

आगरा का तामपान 7 डिग्री तक नीचे गिरा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर आगरा में 39.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई हे. इसका असर तापमान पर पड़ा. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूतनम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले तीन दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन शहर में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे और बारिश की भी संभावना है. इसके कारण तापमान में भी कमी आएगी.