Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Disappointment among tourism businessmen after Agra’s civil enclave scheme drops…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Disappointment among tourism businessmen after Agra’s civil enclave scheme drops…#agranews

121

आगरालीक्स…आगरा की सिविल एन्क्लेव योजना ड्रॉप होने पर पर्यटन कारोबारियों में निराशा. बोले— यहां के उद्योग बाहर चले गए, नए उद्योग लग नहीं सकते. एक पर्यटन है, उसमें भी अड़ंगा…

हाल में आरटीआई के जरिए सामने आया कि आगरा के लिए लागू की गई नई सिविल एन्क्लेव योजना को पर्यावरणीय मंजूरी न मिलने के कारण फिलहाल ड्रॉप कर दिया गया है. ”398 करोड़ की निर्माण लागत पर पीक आवर्स में 700 यात्रियों के लिए 30,000 वर्गमीटर क्षेत्र का एक टर्मिनल भवन की प्लानिंग की गयी थी. योजना को फिलहाल ड्रोप कर दिया गया है क्योंकि कोर्ट केस के कारण पर्यावरण मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है.” इसके कारण आगरा के पर्यटन कारोबारियों में खासी निराशा छा गई है. उनका कहना है कि आगरा पॉल्यूशन के नाम पर पहले ही काफी पिछड़ चुका है. यहां के उद्योग बाहर चले गए, नये उद्योगों को पॉल्यूशन के कारण नहीं लगा सकते. ऊपर से जो सिविल एन्क्लेव से पर्यटन उद्योग को एक उम्मीद जागी थी कि आगरा को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए हवाई उड़ानों से जोड़ा जायेगा, उस उम्मीद पर भी अब पर्यावरण का अड़ंगा लगा दिया गया है.

कारोबारियों का कहना है कि नये सिविल एन्क्लेव योजना से आगरा के पर्यटन को और विकास मिलता. आगरा आने वाले पर्यटकों को आगरा में ही रुकने का अवसर मिलेगा, जिससे यहां के कारोबार को गति मिलेगी. इससे शहर का विकास भी होगा. जब गोवा मुंबई बेंगलोर व अन्य बड़े शहरों के लिये हवाई सेवा मिलेगी तो विदेशी सैलानियों को यहां रुकने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके साथ ही आगरा के व्यापारियों को भी आने जाने में काफी सुविधा मिलती. उन्होंने्र कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल एन्क्लेव योजना को मंजूरी मिल चुकी है,लेकिन अब यह पर्यावरण का अड़ंगा लगाकर आगरा के पर्यटन उद्योग को झटका दिया है. इससे उद्यमियों में निराशा फैली है. व्यापारियों का कहना है कि अगर इसी तरह पॉल्यूशन व पर्यावरण की आड़ लगती रही तो आगरा देश के सबसे पिछड़े शहरों में गिना जायेगा.

इस संबंध में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने शहर की प्रमुख पर्यटन उद्योग की संस्थाओं व व्यापारियों से बात कर इस विषय को गंभीरतापूर्वक आगे जो भी उनके विभाग है बात की जाएगी. आगरा व्यापार मंडल जल्द ही इस संदर्भ में जल्द ही पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व नगरीय विमानन मंत्री ज्योतिराज सिधिंया से मिलेगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!