Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: Police revealed the murder, the relative turned out to be the murderer…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Police revealed the murder, the relative turned out to be the murderer…#agranews

229

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. अपना ही निकला कातिल. अवैध संबंधों में नजदीकियां बढ़ीं और विरोध में उतारा मौत के घाट…

आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है. मंगलवार सुबह थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित अकबरा गांव में मिले मृतक युवक का हत्यारा उसका ही भतीजा निकला है. मृतक की सिर में रॉड मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात अवैध संबंधों में बढ़तीं नजदीकियों के कारण की गई है.

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित आनंद नगर में सुमित बघेल रहता था. सुमित बघेल शटरिंग का काम करता था. मंगलवार सुबह सुमित का शव अकबरा गांव में मिला था. पास में ही शराब की बोतल और तीन गिलास मिले थे. घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी थे और गोली मारकर हत्या की आशंका भी जताई गई थी. पुलिस ने मृतक के पास मिले आईडी कार्ड के आधार पर इसकी पहचान सुमित बघेल के रूप में की. मृतक के परिजनों ने बताया कि सुमित सोमवार रात को 9 बजे सिकंदरा एरिया में शटरिंग का काम करने के लिए घर से निकला था. लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया. सुबह उसकी हत्या की जानकारी हुई. मृतक की बाइक और मोबाइल नहीं मिला था.

पुलिस ने हत्या के इस मामले की जांच की. परिजनों ने दो साथियों पर हत्या का शक जताया तो पुलिस ने तलाश की. इसके अलावा पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाली तो उसमें आखिरी बार कॉल सुनील निवासी फरह की निकली जो कि रिश्ते में मृतक सुमित का भतीजा था. पुलिस ने सुनील से कड़ी पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि सुनील अपनी चाची यानी मृतक की पत्नी को पसंद करता था. वह सुमित के घर आता—जाता था. सुमित को शक था कि वह पत्नी से बात करता है. इस पर उसने सुनील को घर आने से मना कर दिया था. इसी को लेकर सुनील ने सोमवार रात को सुमित को सिकंदरा बुलाया और शराब पिलाने के बहाने उसे अकबरा गांव ले गया. यहां उसने सुमित के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी. इसके बाद बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकला. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मृतक की बाइक भी बरामद कर ली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

आगरा

Agra News: Swearing-in ceremony of the All India Agarwal Conference in Agra to be held at Atithi Van on September 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर...

आगरा

Agra News: Kendriya Vidyalaya-2 in Agra resonated with cultural performances on World Tourism Day

आगरालीक्स…आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा केंद्रीय विद्यालय-2....

error: Content is protected !!