Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji on 29th December…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji on 29th December…#agranews

आगरालीक्स…साहिब ए कलाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 29 को. आगरा में होगा ये कार्यक्रम

सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर (पोह सुदी सप्तमी नानक शाही कैलेंडर) को देश विदेश मे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।इसी कड़ी मे सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में सुबह 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा। श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भाई दलजीत सिंह लुधियाना वाले विशेष रूप से संगत के दर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था ,भाई ओंकार सिंह,भाई बृजेंद्र पाल सिंह,भाई करनेल सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा ईदगाह,बीबी अवनीत कौर स्त्री सभा गुरुद्वारा माईथान भाग लेंगे।

हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि इनका जन्म श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवम माता गुजरी के यहां पटना साहिब मे पोह सुदी सप्तमी को हुआ था। समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने देश और धर्म के खातिर अपना ,अपने पिता श्री गुरु तेग बहादुर साहिब,माता गुजर कौर,एवम चारो साहिब जादो का बलिदान करवाया था इसी लिए इन्हें सरबंश दानी कहते है। पाली सेठी ने कहा की वाहनों की पार्किंग बी पी ऑयल मिल पर होगी। शाम का दीवान गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार मे शाम 8 बजे से रात्रि 9.30 तक आयोजित होगा। इस अवसर पर पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

प्रेस वार्ता मे प्रधान कंवल दीप सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, पाली सेठी के अतिरिक्त हरमिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, बंटी ओबरॉय, सिमरन उपाध्याय, बबलू अर्शी, राना रंजीत सिंह, रोहित कत्याल, कुलविंदर सिंह, परमीत सिंह, लक्की गंभीर, जसबीर सिंह,सत्येंद्र सिंह, रशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!